संदेश

short Trick लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

प्रोटीन और अमीनो एसिड का आवश्यक कार्य (Essential functions of proteins and amino acids)

चित्र
विभिन्न जैविक प्रक्रियाओं में प्रोटीन और अमीनो एसिड के कार्यों के क्विक रिवीजन नोट्स।  प्रतियोगी परीक्षाओं पूछे जाने वाले प्रश्नों के आसान और महत्त्वपूर्ण बिंदु जिन्हें रटना नहीं सिर्फ पढ़ना काफी है। प्रोटीन मानव शरीर में आवश्यक मैक्रोमोलेक्यूल्स हैं जो अमीनो एसिड से बने होते हैं।  वे विभिन्न जैविक प्रक्रियाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जैसे एंजाइम के रूप में कार्य करना, अणुओं का परिवहन करना, कोशिका संरचना का समर्थन करना और प्रतिरक्षा प्रतिक्रियाओं में सहायता करना।     पहले पढ़ें - प्रोटीन की रासायनिक संरचना, गुण ,वर्गीकरण प्रोटीन और अमीनो एसिड का आवश्यक कार्य प्रोटीन के कार्य प्रोटीन के शरीर में आवश्यक कार्यों की एक विस्तृत श्रृंखला होती है, जिनमें शामिल हैं:  1. एंजाइम:-  प्रोटीन उत्प्रेरक के रूप में कार्य करते हैं, शरीर में रासायनिक प्रतिक्रियाओं को तेज करते हैं, जो पाचन, चयापचय और डीएनए प्रतिकृति जैसी प्रक्रियाओं के लिए आवश्यक हैं।  2. संरचनात्मक समर्थन:-  कोलेजन जैसे प्रोटीन त्वचा, टेंडन और हड्डियों सहित ऊतकों को ताकत और ...

मार्विन मुण्डेल का परिवर्तन के वर्ग (Marvin Mundell's Classes of Change)

चित्र
  मार्विन मुण्डेल  का परिवर्तन के वर्ग  (Marvin Mundell's Classes of Change) कार्य सरलीकरण लोगों की दो प्रकार से मदद करता है। एक तो वह कार्यकर्ता जो किसी प्रयोग शाला में जाकर कार्य सरलीकरण के निश्चित गति , समय व शक्ति की बचत करने की आसान विधियों का ज्ञान प्राप्त करता है। दूसरा यदि कार्य कर्ता में कार्य सरलीकरण के प्रति मानसिक रूप से रूचि जाग्रत की जाये तो काम करने में थकान व नीरसता में कमी आ जाती है।  कार्य सरलीकरण का विचार मार्विन मुण्डेल द्वारा 1940 में purdue university में  बताया। उन्होंने कार्य सरलीकरण के तरीकों को पाँच समूहों में वर्गीकृत किया ।प्रत्येक समूह में कार्यकर्ता की कार्य विधि में विभिन्न प्रकार के परिवर्तन उत्पन्न करता है। मुण्डेल के परिवर्तन वर्ग में कुछ समय बाद में ग्रास एवं क्रैण्डल ने पाँच बिन्दुओं को  बदल कर तीन बिन्दु बनाये। जिनमें तीसरे ,चौथे ,पाँचवे बिन्दु को एक ही वर्ग सम्मलित कर दिया।  { मुण्डेल का परिवर्तन के वर्ग के पाँच बिन्दु }  1- हाथ और शरीर की गति में परिवर्तन-- इस बिन्दु में कार्य सरलीकरण के कुछ प्रकार निम...

कार्य सरलीकरण का अर्थ मुख्य तत्व व तकनीक ( Meaning, Main Elements and technique of Work Simplification)

चित्र
कार्य सरलीकरण का अर्थ ,मुख्य तत्व और तकनीक      (Meaning, Main Elements and technique of Work Simplification) कार्य सरलीकरण का अर्थ ( Meaning of Work Simplification) -- किसी कार्य को सबसे सरल, शीघ्र और आसान करने के सुविधाजनक तरीके से करना। जो हाथ व शरीर की गति पर निर्भर करता है। जिससे समय व शक्ति का कम उपयोग करना पड़े कार्य सरलीकरण कहलाता है।  कार्य सरलीकरण का विचार मार्विन मुण्डेल द्वारा दिया गया था। सबसे पहले अमरीका की कम्पनी " अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन " ने इसका प्रयोग उधोगों में किया। इस एसोसिएशन ने अपंग स्त्रियों व रोग पीड़ित महिलाओं के पास ऊर्जा की मात्रा में कमी को देखते हुए कार्य सरलीकरण पर बल दिया।  ब्रिटेन में सप्ताह में 40 घंटे काम की बात कही गई। जिसमें का ,मनोरंजन ,आराम के लिए दिन के 24 घंटो को 8:8:8 में बता गया।  कार्य सरलीकरण के मुख्य तीन बिंदु है। ( There are three main points of work simplification) 1.धन (Money)                  2. समय (Time)             ...

क्या है टीकाकरण (What is vaccination?)

चित्र
 क्या है टीकाकरण   घातक संक्रामक बीमारी के विरुद्ध बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए टीके लगाए जाते हैं। शिशुओं के शरीर में प्रवेश कराए जाने वाले विशिष्ट प्रकार के एन्टीजन  की प्रक्रिया को टीकाकरण (वैक्सीनेशन) कहते हैं।इसे दो तरीकों से दिया जाता है। प्राथमिक -इंजेक्शन के रूप में, दूसरा गौण - बूस्टर डोज़  या मुंह में सीधा डालकर दिया जाता है। टीकाकरण बच्चों को जन्म से पांच वर्ष की उम्र तक दिया जाता है।  टीकाकरण विश्व स्तरीय अभियान है जो महत्वपूर्ण बीमारियों से लोगों को सुरक्षा प्रदान करता है। यह बीमारियां जीवन खतरे का कारण बन सकती हैं। टीको के माध्यम से विभिन्न संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए एक शक्तिशाली तंत्र विकसित किया गया है। टीकाकरण के महत्व:-  टीकाकरण के महत्व को समझने के लिए, हमें बीमारी की विस्तारपूर्वक समझ की आवश्यकता होती है। बीमारी के लक्षण के बाद उपचार शुरू करना आमतौर पर असफल होता है। इसलिए, वैक्सीनेशन बच्चों में बीमारी के खिलाफ प्रतिरक्षा झमता विकसित करने में सक्षम होता है। यह जीवन की अवधि बढ़ाता है।   व...